Thursday, November 26, 2026

जीवन की समस्याओं का समाधान





शिव कृपा करो 
शिव आज्ञा दो 
शिवाग्नि प्रवाहित हो।
जीवन की समस्याओं का समाधान 
प्रणाम
समस्या किस बात की है? मुझे लगता है समस्या तो कुछ नहीं होती, सिर्फ सत्य और असत्य के बीच का संघर्ष होता है जिसे हम समस्या का नाम दे देते हैं। समस्या नहीं द्वंद्व है।
जीवन दो ध्रुवों के बीच अपनी धुरी पर चलता है। जैसे पृथ्वी दो ध्रुवों, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के बीच अपनी धुरी पर स्थित रहती है वैसे ही जीवन के दो ध्रुव हैं सत्य और असत्य।
सत्य को हम उत्तरी ध्रुव मान सकते हैं और असत्य को दक्षिणी ध्रुव। सत्य और असत्य ध्रुवों के बीच की धुरी आप हैं। केंद्र आप ही हैं। अपनी धुरी पर स्थित रहेंगे तो संतुलित, आनंदित जीवन व्यतीत करेंगे। अपनी धुरी पर स्थित रहने से समस्या नहीं होगी। परन्तु धुरी पर अपने अस्तित्व को टिकाए रहने का एक संघर्ष अवश्य होगा। संघर्ष शब्द में हर्ष का समावेश है, जीवन में संतुलन हर्ष के साथ बनाएं। जीवन उत्तरोत्तर उन्नति करता है। सत्य की ओर उन्मुख होंगे तो अवश्य उत्तरोत्तर उन्नति करेगा। सत्य जिसे हम उत्तरी ध्रुव मान रहे हैं। उत्तरोत्तर उन्नति से आशय उत्तर की ओर बढ़ना, सत्य जहां हर प्रश्न का उत्तर मिलता है। सत्य जहां हर समस्या का समाधान होता है।
सत्य-असत्य, उत्तर-दक्षिण, स्वीकार - अस्वीकार, बढ़ना-घटना सभी दो ध्रुव हैं।
जीवन सत्य असत्य पर टिका एक विरोधाभास है। इसी विरोधाभासी प्रकृति से सभी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। असल में वे समस्याएं नहीं हैं वे सत असत के बीच का असंतुलन है। किसी भी स्थिति को स्वीकार कर लिया जाय तो सत है समाधान है, समस्या से निवृत्ति है। यदि स्थिति को अस्वीकार किया जाए तो असत है, सत्य से परे जाने का प्रयास है, समस्या है, समस्या की प्रवृत्ति है।
स्वीकारोक्ति सत है, संग + हर्ष है जबकि अस्वीकृति संघर्ष है।
सत और असत, स्वीकार और निषेध, जीवन इन दो ध्रुवों के बीच का विरोधाभास है। जीवन की सभी समस्याएं इस विरोधाभासी प्रवृति से उत्पन्न होती है।
पशु इसे महसूस नहीं करते केवल मनुष्य ही अनुभव करता है।
मनुष्य दो पूरक प्रयासों के माध्यम से इस विरोधाभास को सुलझाने का प्रयास करता है।
एक *सत* (अस्तित्व) को स्थापित करना और दूसरा *असत्* (अस्तित्वहीनता) से पार पाने का।
असत् की स्थिति  डर या चिंता के रूप में प्रकट होती है और सत की स्थिति अपूर्णता के रूप में। क्योंकि पूर्ण सत्य को प्राप्त करना संभव नहीं है, वैसे श्री कृष्ण ने कहा है:- सम्भावमी युगे युगे।
डर और अपूर्णता से मुक्ति कैसे पाई जाए? इस असंतुलन के साथ कैसे जीया जाए?
इस समस्या का समाधान कैसे खोजा जाए?
उपनिषदों का कथन है:- दो होने के भाव से(द्वैत)से डर आता है। द्वैत में एक मैं ईगो अहम दूसरी प्रकृति, स्वयं को प्रकृति से अलग मानने का अहम।
जब तक आत्मा इस अहम अज्ञान से घिरी रहती है तब तक वह जीवन के रहस्य को नहीं समझ सकती। जीवन की समस्याओं का पूर्ण समाधान केवल अहम से उठकर ही पाया जा सकता है।
जीवन की समस्याओं का समाधान पाने के लिए अपने सत्यप्रसंग को जाने माने।थामे सदी का महासंदेश सत्य से प्रेम, प्रेम से कर्म करें।
प्रसंग प्रणाम से प्रणव तक सत्य की विजय यात्रा में भाग लें।
Look beyond imperfections 
Be 'PRASANG' Be Joyous 
रेणु वशिष्ठ 
मेरी काया मेरी वेधशाला से 
26.11.2026


No comments:

Post a Comment