शिव कृपा करो,
शिव आज्ञा दो,
शिवाग्नि प्रवाहित हो।
प्रणाम,
सदा किं श्रव्यम्? हरदम क्या सुनते रहना चाहिए?
गुरु, वेद वाक्यम (आदि शंकराचार्य)
गुरु के वचन। गुरु का मतलब जो भी श्रेष्ठ हो।
गुरु की वेश भूषा, देश आदि की कोई बात कहीं नहीं कही गई है। जहां श्रेष्ठता है, वो चाहे सामान्य व्यक्ति ही हो आचरण में श्रेष्ठ है तो गुरु तुल्य हो सकता है।
गुरु गरिमा है। जहां से गरिमा प्रकट होती है वही गुरु है।
श्रवण बच्चों को प्रभावित करता है इसलिए बच्चों के विकास में पहले श्रवण आना चाहिए।
श्रवण फिर मनन फिर निद्ध्यासन।
सबसे पहले सुनने की बात आती है।
आदि शंकराचार्य कहते हैं:-
श्राव्यं सदा किम? किम श्रव्याम्?
बार बार क्या सुनते रहना चाहिए? गुरु वेद वाक्यम। गुरु के वचन और वेद वाक्य।
श्रवण बच्चों को प्रभावित करता है इसलिए बच्चों के विकास में पहले श्रवण आना चाहिए।
बच्चों को बार बार अच्छा सुनाते ही रहना है। बच्चों को अच्छा सुनाते रहने के लिए शिक्षक को भी अच्छे सुनते रहना होगा। भले ही श्रेष्ठ वचन एक बार सुन भी लिए हों तो भी बार बार सुनते रहिए। बार बार सुनिये, बार बार पढ़िये।क्योंकि उसमें से मंथन होते होते नया चिंतन प्राप्त होगा।
श्रेष्ठ विचारों से ही सभ्य मानव समाज का निर्माण संभव है।
श्रेष्ठ शब्द मानव जीवन को दिशा देते हैं।
सत्यं वद, धर्मम चर। ये वेद वाक्य हरेक स्कूल का प्रमुख उद्देश्य हो ,तो बच्चों को श्रेष्ठ दिशा और दशा मिलेगी।
बच्चों के जीवन में श्रेष्ठ विचारों , शब्दों का आना आवश्यक है। वह श्रवण से ही संभव है। पहली सीढ़ी श्रवण है। क्या हम बच्चों को सुनना सिखा रहें हैं? स्कूलों में बोलने पर अधिक जोर दिया जाता है।
शब्द सुनाओ, सबद सुनाओ।
वाणी में सत्य की प्रतिष्ठा करने के लिए प्रयास करने चाहिए। जो जीवन में बुराइयां हैं वो समाप्त होनी चाहिए। जीवन में श्रेष्ठ ही आना चाहिए। श्रेष्ठ शब्दों के बीज से श्रेष्ठ विचारों की उपज ही होगी।
सदी का महासंदेश सत्य से प्रेम, प्रेम से कर्म करें।
प्रसंग प्रणाम से प्रणव तक सत्य की विजय यात्रा में भाग लें।
Look beyond imperfections
Be 'PRASANG' Be Joyous
रेणु वशिष्ठ
मेरी काया मेरी वेधशाला से
कार्तिक पूर्णिमा 2026
24.11.26

No comments:
Post a Comment