एक सौदागर को बाज़ार में घूमते हुए एक उम्दा नस्ल का घोड़ा दिखाई पड़ा!_
सौदागर और घोड़ा बेचने वाले के बीच काफी लंबी सौदेबाजी हुई और आखिर में सौदागर घोड़ा खरीद कर घर ले आया!_
घर पहुंचने पर सौदागर ने अपने नौकर को घोड़े की( काठी) निकालने के लिए बुलाया..!_
काठी के नीचे नौकर को एक छोटी सी मखमल की थैली मिली जिसे खोलने पर उसे कीमती हीरे जवाहरात भरे होने का पता चला..!_
नौकर चिल्लाया,"मालिक आपने घोड़ा खरीदा, लेकिन देखो, इसके साथ क्या मुफ्त में आया है!"_
सौदागर भी हैरान था, उसने अपने नौकर के हाथों में हीरे देखे जो कि चमचमा रहे थे
सौदागर बोला: " मैंने घोड़ा ख़रीदा है, न कि हीरे, मुझे उसे फौरन वापस करना चाहिए!_"
नौकर मन में सोच रहा था कि मेरा मालिक कितना बेवकूफ है...!_
बोला: "मालिक किसी को पता नहीं चलेगा!" पर, सौदागर ने एक न सुनी और वह फौरन बाज़ार पहुंचा और दुकानदार को मख़मली थैली वापिस दे दी!_
घोड़ा बेचने वाला बहुत ख़ुश था, बोला, "मैं भूल ही गया था कि अपने कीमती पत्थर मैंने काठी के नीचे छुपा के रख दिए थे!_
अब आप इनाम के तौर पर कोई भी एक हीरा चुन लीजिए!_
"सौदागर बोला," मैंने घोड़े के लिए सही कीमत चुकाई है इसलिए मुझे किसी शुक्राने और ईनाम की जरूरत नहीं है!_"
जितना सौदागर मना करता जा रहा था, घोड़ा बेचने वाला उतना ही ज़ोर दे रहा था!
आख़िर में सौदागर ने मुस्कुराते हुए कहा: असलियत में जब मैंने थैली वापस लाने का फैसला किया तो मैंने पहले से ही दो सबसे कीमती हीरे इसमें से अपने पास रख लिए थे!_
इस कबूलनामें के बाद घोड़ा बेचने वाला भड़क गया उसने अपने हीरे जवाहरात गिनने के लिए थैली को फ़ौरन खाली कर लिया!_
पर वह था बड़ी पशोपेश में बोला,"मेरे सारे हीरे तो यही है, तो सबसे कीमती दो कौन से थे जो आपने रख़ लिए?"_
सौदागर बोला:... " मेरी ईमानदारी और मेरी खुद्दारी."
हमें अपने अन्दर झांकना होगा कि हम में से किस किस के पास यह 2 हीरे है
जिन जिन के पास यह 2 हीरे है वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं ।थोड़े से लालच में इंसान अपना ईमान खो देता है और वो सिर्फ अपना ईमान ही नहीं खोता अपनी स्वयं की नजरों में अपनी इज्जत खोता है ,अपना मनोबल खोता है , धीरे धीरे उसके घर में जो बरक्कत होती है वो भी घटती जाती है ।कुछ समय के लिये तो खुशी का एहसास हो सकता हैं पर वो खुशी अपने साथ आपका कितना कुछ ले जाती है उसका एहसास आपको बहुत समय बाद होता है पर तब आप दुःखी होने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।

No comments:
Post a Comment